✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏛️ राजनीती न्यूज़

कोरबा प्रवास पर आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का युवा कांग्रेस ने किया विरोध पदर्शन

किसानों की मौत पर जश्न नहीं, जवाब चाहिए..

कोरबा 2 फरवरी। जिला युवा कॉंग्रेस (शहर-ग्रामीण) द्वारा आज कोरबा प्रवास पर आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विरोध करने के लिए प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलते ही इन्हें घेराबंदी में पुलिस ने ले लिया। मुख्यमंत्री आज जिला भाजपा के नए कार्यालय भवन का भूमिपूजन करने कोरबा आये थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

किसानों की मौत पर जश्न नहीं, जवाब चाहिए.. किसान मर रहे हैं और कोरबा जिले में भाजपा कार्यालय बनाने के लिए आज भूमिपूजन? यह संवेदनहीनता नहीं तो क्या है? जैसे नारों के साथ व लिखे पोस्टर लिए आगे बढ़ रहे युवा कांग्रेसियों को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में युकांई शामिल हुए।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button