✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकोरबाछत्तीसगढ़

कसनिया चौराहे पर कार्रवाई कर हटाये गये अतिक्रमण

कोरबा 09 जुलाई। जिले को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए शासन ने कमर कसी है। कोरबा शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर इस तरह की कार्रवाई के बाद कटघोरा-अमरकंटक मार्ग पर कसनिया चौराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बीते वर्ष मुख्यमंत्री ने सहस्त्रबाहु चौराहा का भूमिपूजन करने के साथ कटघोरा के विकास को लेकर घोषणाएं की थी।

प्रशासन ने मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यान्वयन के संबंध में योजना को आगे बढ़ाया और इस दिशा में काम शुरू किया। बताया गया कि चौराहे के विकास की घोषणा के समय तक यहां इक्का-दुक्का अवैध निर्माण थे। सबकुछ जानते हुए भी यहां सरेआम अतिक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तर हुई। सरकारी जमीन को कब्जाने और बाद में अपना दावा ठोकने के लिए लोगों ने उत्साह दिखाया। समय रहते ऐसे प्रयासों को हतोत्साहित करने की जरूरत नहीं समझी गई। इतना जरूर है कि कुछ मौकों पर ऐसे लोगों को नोटिस दिए गए, उन्होंने इसे हल्के में लिया। जानकारी के अनुसार हाइवे पर चौराहे की स्थिति और आसपास में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण होने से ब्लैक स्पॉट की तस्वीर बनी थी। ऐसे में विभिन्न दिशाओं से आवाजाही करने वाले वाहनों को देखे जाने में दिक्कत थी। कई बार इस फेर में हादसे भी हुए। इधर मुख्यमंत्री की घोषणा को मूर्तरूप भी दिया जाना था इसलिए अंतिम रूप से अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए और खुद होकर हटने को कहा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  एतमानगर रेंज में कच्चे मकान को लोनर हाथी ने किया क्षतिग्रस्त

पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार विनय देवांगन के साथ अन्य अधिकारी और पुलिस बल ने यहां पर मौजूदगी दर्ज कराई। कार्रवाई तय मानकर यहां अवैध रूप से काबिज लोगों ने अपने सामानों को हटाने में रूचि ली। दोपहर तक यह सब चलता रहा। प्रशासन ने मौके पर शत्-प्रतिशत तोडफोड़ के लिए बुलडोजर की व्यवस्था करा ली। कहा गया कि इसे हर हाल में पूरा साफ किया जाएगा ताकि सहस्त्रबाहु चौराहा के लिए घोषित क्षेत्र तैयार हो सके। इसके आसपास की सडक को भी ठीक किया जाना है। आज की कार्रवाई के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि अवैध निर्माण चाहे कोई करे और कहीं भी करे, वह किसी भी रूप से स्थयी नहीं रहेगा। ऐसे मामलों में विनष्टीकरण तय है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button