आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासामाजिक

योग आयोग के अध्यक्ष अग्रवाल पहुंचे कोरबा, किया गया स्वागत

कोरबा 15 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के कोरबा आगमन पर विश्राम गृह में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय गोपाल मोदी ने अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा और मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। योग के प्रचार-प्रसार और खेल से जुड़े संगठनों की ओर से कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव एवं दर्री मंडल उपाध्यक्ष संजय कुर्मवंशी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रामेश्वर पांडे और प्रदीप सिंह ने भी अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान विश्राम गृह में बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आगमन के पश्चात आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं और योग विशेषज्ञों के बीच सार्थक संवाद हुआ। चर्चा के दौरान माननीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने योग के माध्यम से एक स्वस्थ समाज और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण की रूपरेखा पर बल दिया, ताकि जन-जन को योग से जोडकर निरोगी बनाया जा सके। सभी उपस्थित जनों ने जिले में योग के विस्तार को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया।

  टीआई सहित चार निलंबितः स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर अंकुश

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button