✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर

– ओड़ेकेरा पंचायत की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण।
– वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट की उत्कृष्ट पहल के लिए महिलाओं ने दिया साधुवाद।

सिंघीतराई, सक्ती। वेदांता पावर लिमिटेड के सक्ती थर्मल प्लांट ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत महिला सशक्तिरण के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए हैं। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को ब्यूटी वेलनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि तीन महीने की है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगी। इसके साथ ही महिलाएं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम हांेगी। परियोजना का संचालन स्वयंसेवी संगठन ‘स्रोत’ के सहयोग से किया जा रहा है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा की प्रशिक्षु चंद्रकुमारी राठिया, पद्मा राठिया एवं विजया चौहान ने बताया कि ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को हेयर स्टायलिंग, मेकअप, हेयर स्पा, ब्लिचिंग, थ्रेडिंग, वैक्सिंग आदि के गुर सिखाए जा रहे हैं। इससे अपने पैरों पर खड़े होने की इच्छुक महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने परिवार को मजबूत बनाने में योगदान कर सकेंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालन के लिए प्रशिक्षुओं ने वेदांता पावर के प्रति आभार जताया। ओड़ेकेरा की पूर्व सरपंच नान कुंवर राठिया ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए गांव की महिलाओं में खूब उत्साह है। कौशल विकास के कार्यक्रमों से महिलाएं गांव में ही आजीविका प्राप्त करने में सक्षम होंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ

वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत ब्यूटी वेलनेस कार्यक्रम के साथ ही तीन ग्राम पंचायतों सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। लगभग 120 महिलाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिल रहा है। वेदांता पावर का उद्देश्य सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए प्रचालन क्षेत्रों के नागरिकों की हरसंभव मदद करना है ताकि वे अधिक सशक्त बनकर क्षेत्रीय विकास में योगदान कर सकें।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button