✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

पत्थर खदान में मिली महिला की लाश, शरीर पर चोट निशान,हत्या की आशंका

भिलाई । शनिवार को उतई थाना क्षेत्र के छाटा गांव स्थित पत्थर खदान में महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। महिला की उम्र 50 वर्ष के करीब बताई जा रही है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोंड पेंडरी और छाटा के मध्य एक पत्थर खादान में एक महिला का शव पाया गया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और पीएम के लिए रवाना किया। आसपास पूछताछ के बाद मृतक महिला की शिनाख्त उर्मिला हिरवानी के रूप में हुई है। महिला ग्राम अचानकपुर निवासी बताई जा रही है। शुरुआती जांच पड़ताल में मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या का शव को यहां ठिकाने लगाया गया। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि महिला संभवत: हादसे का शिकार हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी। उतई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button