🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़पर्यावरणप्रेरणाराजकाजसुरक्षा

रविशंकर नगर से दादर रोड मलिक भवन तक किया गया वृक्षारोपण

कोरबा 21 अगस्त 2026 – ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के पं. रविशंकर नगर जोनांतर्गत रविशंकर नगर स्थित गरिमा मेडिको से दादर रोड मलिक भवन तक वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।

Advertisement Carousel

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के पं. रविशंकर नगर जोनांतर्गत रविशंकर नगर स्थित गरिमा मेडिको से दादर रोड मलिक भवन तक  वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, फिरतु, गोपी, अमर सिंह सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button