🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़

Janjgir News: मोबाइल को लेकर हुए पति से विवाद के बाद नव–विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, हुआ था प्रेम विवाह

Janjgir News:– मोबाइल को लेकर हुए पति से विवाद के बाद नव– विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पति के मोबाइल गिरवी रखने से पत्नी नाराज थी।

Advertisement Carousel

Janjgir जांजगीर। मोबाइल को लेकर पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने घर की परछी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने डेढ़ साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। पूरी घटना कल स्वतंत्रता अगस्त की है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका 19 वर्षीया सुमन प्रजापति ( चौहान) कोरबा की रहने वाली है। उसने नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम खोखसा में रहने वाले संदीप चौहान से डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों खोखसा में ही रहते थे। संदीप चौहान ने पुलिस को बताया कि पैसा नहीं होने पर मेरे द्वारा नए मोबाइल को गिरवी रखा गया था। जांजगीर में जान पहचान वाले के पास मोबाइल गिरवी रखकर उधार लाया था। सुमन को जब मोबाइल गिरवी रखने की बात पता चली तो वह नाराज हो गया और मोबाइल वापस लेने की बात कहीं। किसी तरह दूसरी जगह से उधार लेकर पैसा व्यवस्था कर वह मोबाइल छुड़ाने के लिए जांजगीर गया। तभी सुबह 9:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि सुमन घर के परछी में लगे बांस के बियार पर फांसी के फंदे पर लटकी है।

  राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची, 20 खेलों के 156 खिलाड़ी शामिल

नैला चौकी को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। नव विवाहित सुमन ने छोटी प्लास्टिक की कुर्सी के सहारे गमछे को रस्सी बनाकर फंदा लगाया था। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द पुलिस ने कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button