Jaspur news:– बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद शव के टुकड़े कर पास बैठ गीत गुनगुनाता रहा आरोपी

Jaspur news:– जशपुर जिले के कुनकुरी इलाके से मंगलवार की सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। बेंदरभद्रा बस्ती में एक युवक ने अपनी ही मां की नृशंस हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने लाश को टुकड़ों में बांट दिया और फिर शव के पास कुल्हाड़ी लेकर बैठ गया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी लाश के पास बैठकर गाना गाता रहा। पुलिस ने घंटों कोशिश के बाद उसे हिरासत में लिया।

Jaspur जशपुर। कलियुगी बेटे ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली। इसके बाद मृतका के शव के कई टुकड़े कर दिए। वहीं वह कुल्हाड़ी लेकर घटनास्थल पर बैठा रहा। इस भयावह वारदात से घर के अन्य सदस्य भी सहमे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पहले परिवारजनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद लंबे प्रयास के बाद आरोपी को काबू में किया गया। पुलिस ने जब घर के भीतर प्रवेश किया, तो पाया कि युवक अपनी मां की लाश के पास बैठा गीत गा रहा था। प्रारंभिक जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं पाई गई। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कुल्हाड़ी से माँ पर किए वार:–


सुबह के समय अचानक बेंदरभद्रा बस्ती में जीत राम यादव ने अपनी मां गुला बाई पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर दिए। हमले इतने भीषण थे कि मां का शरीर बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया। हत्या के बाद आरोपी शव के पास बैठकर गीत गुनगुनाता रहा। घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य भी मौजूद थे।

  नगरपालिका कर्मचारियों को नही मिला चार महीने की पगार,मचा हाहाकार

पुलिस ने परिजनों को बाहर निकाला:–


मौके पर पहुँची पुलिस ने सबसे पहले घर के अन्य परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं आरोपी लगातार लाश के पास कुल्हाड़ी लेकर बैठा रहा।

हथियार लिए बैठा रहा आरोपी:–


हत्या के बाद आरोपी युवक कुल्हाड़ी सहित शव के पास डटा हुआ था। पुलिस की गिरफ्तारी की कोशिश के बीच हमले की आशंका बनी हुई थी। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर घर में प्रवेश किया और आरोपी को काबू कर लिया। उस समय भी वह शव के पास बैठ गीत गा रहा था।

वजह अब तक अज्ञात:–


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का बर्ताव लंबे समय से असामान्य था। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जशपुर के एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही, फिर भी पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

https://prakharbhoomi.com/jaspur-news-son-killed-mother-with-axe-singing-after-murder

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.