CG : news:ये मां अपनी आपबीती किसे बताए, बेटे ने जो किया वो…. इस थाना क्षेत्रमे घटी घटना ने माँ बेटे के रिश्ते को किया शर्मशार

बेटे ने किया विधवा मां से दुष्कर्म, शादीशुदा है आरोपी, पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेजा

जांजगीर – चांपा : कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी अभागी मां ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


सारागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे की दरिंदगी सामने आई है उसने अपनी सगी मां से दुष्कर्म किया। 19 अगस्त की रात्रि आठ बजे 62 साल की विधवा महिला अपने घर में थी। उसकी बहू बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने मायके गई थी। बेटा घर में मां के साथ था, उसे अकेली पाकर खाना खिलाने के बहाने कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

इसकी जानकारी किसी को देने पर उसने अपनी मां को जान से मारने की धमकी दी। डर में महिला ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी लेकिन बेटे की करतूत ने उसे झकझोर कर रख दिया। वह घुटती रही लेकिन अंतत: उसने हिम्मत करके इस वारदात की जानकारी गांव के सरपंच को दी और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 64, 351 (3) 127 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और मामले की विवेचना कर पुलिस ने आरोपित बेटे को22 अगस्त को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सारागांव थाना प्रभारी सावंत सारथी ने बताया कि रिपोर्ट पर आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Live Cricket Info