🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबा

यातायात पुलिस की कार्रवाईः नियम तोड़ने पर कई गाड़ियों में लगा ट्राफिक का लॉक

कोरबा 01 मार्च। सडक सुरक्षा जागरूकता माह यूं तो जनवरी में संपन्न हो गया लेकिन नियम कायदो का पालन चालकों को हर महीने व हर दिन करना है। होली त्यौहार से पहले इसे लेकर लगातार चालकों को अलर्ट किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में नियम तोडने और मनमाने तरीके से गाडियां पार करने पर ट्रैफिक पुलिस ने लॉक लगा दिया। उनसे समन शुल्क भी वसूल किया गया।

Advertisement Carousel

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक का मैदानी अमला अंजाम दे रहा है। उसकी ओर से पॉवर हाउस रोड, ट्रंासपोर्ट नगर और कोसाबाड़ी मुख्यमार्ग पर अभियान के तहत कार्यवाही की गई। ये व्यस्त क्षेत्र हैं। इन पर हमेशा यातायात का दबाव रहता है। त्यौहारी सीजन में चुनौतियां बढ़ जाती है। होली के मौसम में रंग-गुलाल, पिचकारी, मिठाई से लेकर अन्य सामानों की खरीदारी के लिए लोग निकल रहे हैं। ऐसी स्थिति में सडकों पर भीड़भाड़ ज्यादा है। ऐसे में सडकों पर कहीं भी दुपहिया, चारपहिया गाडियों को पार्क कर देने के कारण समस्या बढ़ रही है और जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने पेट्रोलिंग के साथ लाउड इनहेलर से लोगों को सचेत किया लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ। इसलिए अब ऐसे मामलों में बेतरतीब तरीको से पार की गई गाडियों को लॉक कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अगले दो-तीन दिन लॉक से लेकर , तीन सवारी, मॉडीफाई साइलेंशर से फटाखे की आवाज निकालने और जानवरों जैसी आवास वाली भोंपू का उपयोग करने के मामले में कड़ा एक्शन होगा। वहीं होली पर किसी से भी अभद्रता करने की शिकायत होने पर तुरंत कार्यवाही होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कोरबा बड़ी ख़बर: भाजपा नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत 4 गिरफ्तार

कई स्थान पर लगेंगे पिक्स पिकेट
बताया गया कि व्यवस्था को देखने के लिए अनेक स्थानों पर पुलिस की निगरानी होगी। पिक्स पिकेट भी लगाए जाएंगे। दुर्घटना से लेकर मारपीट, गाली गलौच और किसी को भी परेशान करने की खबर होने पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की उपस्थित होगी। ऐसे प्रकरणों में दोषियों को सबक सिखाया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button