🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

कोरबा: कोसगई माता मंदिर के नीचे भीषण आग, कार और कई दुकानें जलकर खाक

कोरबा। पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध कोसगई माता मंदिर के नीचे मंगलवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सड़क किनारे स्थित एक होटल से शुरू होकर तेजी से फैल गई और आसपास की दुकानों के साथ एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement Carousel

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम करीब 4 बजे की है, जब मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान होटल में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आग की चपेट में सड़क किनारे खड़ी एक कार भी आ गई, जो कुसमुंडा निवासी शुभम साहू की बताई जा रही है। वे मंदिर दर्शन के लिए वहां पहुंचे थे।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कार से आए श्रद्धालुओं को बाद में अन्य साधनों से उनके घर भेजा गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग पहले होटल में लगी या कार में। मामले की जांच जारी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button