🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

सदन में उठा हेलीकाप्टर किराये का मुद्दा, सीएम साय ने दिया हिसाब…

रायपुर । विधानसभा में किराए के हेलिकॉप्टर पर कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने कंपनियों को भुगतान की जानकारी मांगी। जिस पर सीएम विष्णुदेव साय ने लिखित जवाब दिया। सीएम साय कहा कि, टेंडर के माध्यम से आमंत्रित किराया दर की स्वीकृति के आधार पर भुगतान हुआ है।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखित जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि, वर्ष 2021-22 में हेलीकॉप्टर कंपनियों को 24 करोड़ 82 लाख 34 हजार 942 करोड़ भुगतान किया गया। वर्ष 2022-23 में कुल 57 बार हेलीकॉप्टर किराए में लिया गया। जिसका 78 करोड़ 70 लाख 74 हजार 52 रुपए का भुगतान किया गया है।

 

सीएम साय ने दिया हिसाब

सीएम साय ने कहा- वर्ष 2023-24 में कुल 51 बार हेलीकॉप्टर किराया में लिया गया। जिसका कंपनी को 89 करोड़ 50 लाख 33 हजार 999 रुपए का भुगतान किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2024-25 में 31 जनवरी तक कुल 37 बार हेलीकॉप्टर किराए में लिया गया। जिसका 56 करोड़ 11 लाख 99 हजार 825 रुपए भुगतान हुआ है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button