🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़हड़तालहादसा

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्करः मौके पर मौत, ग्रामीणों ने 2 घंटे किया चक्काजाम, स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

कोरबा 08 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरभावना के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

Advertisement Carousel

मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह कंवर (47) पिता स्वर्गीय दुबराज सिंह कंवर, निवासी ग्राम कनबेरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह कोरबा से अपना काम निपटाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खेरभावना के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मुआवजे और खेरभावना मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि खेरभावना के पास रात के समय सड़क पर काफी अंधेरा रहता है और स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

  CG:– शासन के आदेशों की अनदेखी, नियमों के विपरीत संलग्नीकरण पर डीईओ की भूमिका सवालों में

पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। इस दौरान तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना करने वाली कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button