🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़न्यायालयहादसा

सुसाइड नोट और वीडियो से खुला प्रताड़ना का मामलाः बहू समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 03 सितम्बर। कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी बहू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतिका द्वारा दीवार पर लिखे गए सुसाइड नोट, आत्महत्या से पहले अपनी बहनों को भेजे गए वीडियो और परिजनों के बयानों से प्रताड़ना का मामला सामने आया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को लक्ष्मी बाई मानिकपुरी ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 66/2026 कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल की दीवार पर मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने अपनी बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष के लोगों द्वारा परेशान किए जाने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पुलिस ने जांच में यह भी पुष्टि की कि दीवार पर लिखा लेख मृतिका का ही था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आत्महत्या से पहले लक्ष्मी बाई ने अपनी बहनों को एक वीडियो बनाकर भेजा था। पुलिस ने वीडियो को विधिवत जब्त कर उसका पंचनामा तैयार किया। इसके अलावा मृतिका की बहनों, परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।

पुलिस जांच और परिजनों के बयानों के अनुसार, मृतिका के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। बाद में उसने दूसरी शादी की थी और वह अपने वर्तमान पति तथा उसके पूर्व के बच्चों के साथ रह रही थी। पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़े होते थे।

  बस्तर की बदलती तस्वीर: शांति, विकास और विश्वास की नई कहानी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतिका की बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष के लोग कथित तौर पर घर आकर उसे घर से बाहर निकालने के लिए दबाव बनाते थे। इससे वह काफी परेशान रहती थी। परिजनों के अनुसार, मृतिका पूर्व में भी इन विवादों से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी और जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की थी।

सुसाइड नोट, आत्महत्या से पहले भेजे गए वीडियो, परिजनों के बयानों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध पाए जाने पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 724/2026, धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हैः-
पूर्णिमा महंत (24), पति संजय दास, निवासी लक्ष्मण तालाब, कोरबा।
सुमेरन बाई (45), पति मिलनदास महंत, निवासी सोहागपुर, थाना उरगा, जिला कोरबा।
मिलन दास (55), पिता सोनदास, निवासी सोहागपुर, थाना उरगा, जिला कोरबा।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button