अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

शराबी बेटे को बचाने थाने पहुंची मां ने किया हंगामाः प्रशिक्षु थाना प्रभारी से की मारपीट, गिरफ्तार

कोरबा, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में बाइक चलाने और महिला से अभद्र व्यवहार करने के मामले में आरोपी बेटे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान उसे बचाने थाने पहुंची उसकी मां ने हंगामा शुरू कर दिया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

पुलिसकर्मियों की समझाइश के बावजूद महिला ने कथित तौर पर पुलिस को धमकाया और प्रशिक्षु थाना प्रभारी के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में उसके बेटे के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह मामला बालकोनगर थाना क्षेत्र का है। प्रशिक्षु थाना प्रभारी पीएसआई ईश्वरी राज की रिपोर्ट के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे गीता महंत, दुर्गा सिंह, पुष्पा पात्रे और ममता बाई पनिका थाने पहुंचीं। उनके साथ सेक्टर-5 बालको निवासी अजय यादव भी आया था। गीता महंत ने पुलिस को बताया कि रात करीब 7.20 बजे परसाभांठा बाजार चौक के पास अजय यादव अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 बीई 5946 को शराब के नशे में चलाते हुए उनके बेहद करीब से निकला। इस दौरान बाइक उनकी चुनरी से छू गई और उनके पैर पर चढ़ते-चढ़ते बची। जब उन्होंने अजय को वाहन देखकर चलाने की बात कही, तो उसने कथित तौर पर विवाद करते हुए अभद्र व्यवहार किया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने अजय यादव की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई। पुलिस के मुताबिक, जांच में उसके शरीर में शराब की मात्रा 169 एमजी/100 एमएल पाई गई। इसके बाद शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

  डिप्टी CM अरुण साव के पैर में लगी चोट, सिम्स अस्पताल में कराया गया इलाज; सभी कार्यक्रम रद्द

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अजय यादव की मां रानी यादव थाने पहुंची। उसने बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने पर आपत्ति जताई और कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि उसका बेटा किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करेगा और वह उसे अपने साथ ले जा रही है।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे समझाया कि आवश्यक लिखा-पढ़ी पूरी होने के बाद ही वह बेटे को ले जा सकती है। आरोप है कि इस पर रानी यादव जोर-जोर से चिल्लाने लगी और थाने में हंगामा करने लगी। इससे थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब प्रशिक्षु थाना प्रभारी ईश्वरी राज और अन्य पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, तो उसने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि रानी यादव ने प्रशिक्षु थाना प्रभारी का दाहिना हाथ पकड़कर मरोड़ दिया, जिससे उनके अंगूठे और कलाई में चोट आई। महिला पर थाने के अन्य कर्मचारियों से विवाद करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है।

प्रशिक्षु थाना प्रभारी पीएसआई ईश्वरी राज की रिपोर्ट पर बालकोनगर पुलिस ने रानी यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121, 132, 221 और 296 तथा एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं, अजय यादव के खिलाफ शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button