✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजशिक्षासंगठनसमस्याहड़ताल

फिर सड़क पर उतरे एकलव्य स्कूल के छात्र, कटघोरा-कोरबा मार्ग 3 घंटे से जाम

कोरबा 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छुरी स्थित एकलव्य विद्यालय के छात्र एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण मार्ग पर पिछले करीब तीन घंटे से आवाजाही प्रभावित है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

बताया जा रहा है कि एकलव्य स्कूल के छात्रों का यह तीसरा विरोध प्रदर्शन है। इससे पहले भी छात्र अपनी विभिन्न शिकायतों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। पहली बार छात्रों ने कटघोरा विधायक और सहायक आयुक्त का घेराव कर अपनी समस्याएं सामने रखी थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद दूसरी बार छात्रों ने इसी स्थान पर सड़क जाम कर विरोध जताया था। उस दौरान कटघोरा एसडीएम, तहसीलदार और सहायक आयुक्त ने छात्रों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। हालांकि, छात्रों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें दोबारा सड़क पर उतरना पड़ा।

गुरुवार को छात्रों के सड़क पर बैठने के बाद कटघोरा से कोरबा जाने वाले मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button