🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअच्छी ख़बरअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

कोरबा: हादसे से पहले हुआ था कार्यक्रम, कांग्रेस के आरोपों पर दिया गया स्पष्टीकरण

कोरबा। हाल ही में हुए औद्योगिक हादसे के बीच श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के एक कार्यक्रम की तस्वीर को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में साहित्यकार समिति और भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को श्रम मंत्री घंटाघर स्थित पंडित मुकुटधर पांडे साहित्यकार भवन के विस्तार लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान भवन का उद्घाटन किया गया और साहित्यकारों के आग्रह पर जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया।

साहित्यकार समिति के सचिव डेनियल ने बताया कि मंत्री करीब 2:15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे, जबकि सक्ती प्लांट में हादसा लगभग 2:45 से 3:00 बजे के बीच हुआ। उनके अनुसार, केक काटने की प्रक्रिया महिला साहित्यकारों द्वारा कराई गई और मंत्री ने सभी को केक खिलाया। इसके बाद मंत्री अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

इस मामले में भाजपा के कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सक्ती प्लांट हादसा बेहद दुखद है और इस पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा श्रम मंत्री द्वारा तत्काल राहत और जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस घटना से पहले की तस्वीर को गलत तरीके से प्रस्तुत कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की संवेदनशील घटना पर राजनीति करना उचित नहीं है और इससे राजनीतिक सोच पर सवाल खड़े होते हैं।

Advertisement Carousel

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button