CG News :- थाने में ख़ुदकुशी मामला: टीआई और एसपी पर युवक की पिटाई का आरोप, मृतक के पिता ने दिखाये मारपीट के निशान

बलरामपुर। बलरामपुर में पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए अस्पताल के प्यून की थाने में मौत हो गई। बाथरूम में फांसी में लटकी लाश मिली। हालांकि प्यून ने फांसी लगाई, या मौत की वजह कुछ और है इसका पता नहीं चल पाया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया, पथराव किया और पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की।

मृत युवक के पिता ने एसपी और टीआई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चोट के निशान दिखाए है। मीडिया के सामने मृतक के पिता ने दावा किया है कि एसपी और थानेदार ने उन लोगों की तीन दिनों तक पिटाई की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलरामपुर हॉस्पिटल में पदस्थ प्यून गुरुचंद मंडल (30) की पत्नी करीब 20 दिनों से लापता थी। इस मामले में शिकायत बलरामपुर थाने में की गई थी। पत्नी की गुमशुदगी को लेकर बलरामपुर पुलिस ने गुरुचंद मंडल को थाने में कई बार पूछताछ के बुला चुकी थी। गुरुवार को भी पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए दोपहर करीब 2 बजे थाने बुलाया था।

घटना की जानकारी लगते ही डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ थाने पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। जांच की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने और एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया। कुछ देर में ही आक्रोश इतना बढ़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Live Cricket Info