पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ दुष्कर्म मामले में विचाराधीन कैदी, पेशी के लिए लाया गया था कोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक विचाराधीन बंदी संजय भट्टाचार्य कोर्ट से फरार हो गया। यह घटना 9 अक्टूबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित रायपुर कोर्ट में उस वक्‍त हुई जब आरोपी को रायपुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस बीच आरोपी संजय पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी संजय भट्टाचार्य कलकत्ता का निवासी है और उसके खिलाफ बलात्कार का मामला विचाराधीन है। इस घटना के बाद से रायपुर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। इधर, आरोपी के भागने की घटना की जांच भी की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होने के संकेत हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरक्षक शिवम दिवेदी कैदी संजय को कोर्ट में पेश करने लाए थे। जब कैदी ने भागने की कोशिश की तो आरक्षक ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाई और चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाई। हालांकि इस समय खालसा स्कूल वाली रोड पर अन्य लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। इस दौरान संजय तेजी से भाग निकला।

  कोरबा प्रेस क्लब स्थापना दिवस पर संगोष्ठी सम्पन्न, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वरिष्ठ पत्रकारों का किया सम्मान

पुलिस ने कैदी के फरार होने के बाद आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और सुराग जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि संजय भट्टाचार्य का फरार होना बहुत गंभीर मामला है और इसे किसी भी हाल में हल्के में नहीं लिया जा सकता।

कोर्ट परिसर में कैदियों की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल
कोर्ट परिसर में कैदियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई है, जिसके कारण विचाराधीन कैदी फरार हो गया।

वहीं, इस घटना के बाद से रायपुर पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है और फरार कैदी को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना बनाई है।

आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि कैदी के भागने के समय का सही पता लगाया जा सके। इस मामले में आगे की जांच जारी है, और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही कैदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.