🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया, कोयला और शराब घोटाले की जांच में एक और बड़ी कार्रवाई

Advertisement Carousel

रायपुर/भिलाई – केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शुक्रवार को हिरासत में लिया है। ईडी की टीम ने सुबह-सुबह भिलाई स्थित उनके निवास पर छापेमारी की और पूछताछ के बाद चैतन्य को अपने साथ ले गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ में ईडी कोयला परिवहन और शराब घोटाले की जांच कर रही है। इस दौरान कई बार भूपेश बघेल के परिवारजनों से पूछताछ की जा चुकी है। शुक्रवार को भी उनके घर पर ईडी की टीम कई घंटों तक मौजूद रही।

इस बीच भूपेश बघेल खुद रायपुर पहुंचे और विधानसभा के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही में भाग लिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X (एक्स) पर इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताया।

ईडी विधानसभा सत्र के आखिरी दिन मेरे घर पहुंची है। आज तमनार में अडानी के लिए पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाया जाना था।”

भूपेश बघेल ने लिखा कि “जन्मदिन का जैसा तोहफा मोदी और शाह जी देते हैं, वैसा दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में कोई नहीं दे सकता।”

कांग्रेस पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है, वहीं बीजेपी ने इसे “कानून के दायरे में चल रही जांच” बताया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button