*कोरबा प्रेस क्लब चुनाव का बिगुल बजा: 14 जून को मतदान, उसी दिन आएंगे नतीजे*
*कोरबा।* टी.पी. नगर स्थित तिलक भवन में संचालित कोरबा प्रेस क्लब (सत्र 2026-28) के चुनावी मुकाबले की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने रविवार, 7 जून 2026 को विस्तृत चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार प्रेस क्लब के कुल 166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 9 पदों की नई कार्यकारिणी का फैसला करेंगे। चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और सभी प्रक्रियाएं तिलक भवन परिसर में ही संपन्न होंगी।
*इन 9 पदों के लिए होगा चुनाव:*
1 संरक्षक, 1 अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष, 1 सचिव, 1 उपसचिव, 1 कोषाध्यक्ष और 3 कार्यकारिणी सदस्य।
*📅 विस्तृत चुनावी कार्यक्रम:*
● 09 जून (मंगलवार): सुबह 10:00 बजे प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन।
● 10 जून (बुधवार): सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति और शाम 4:00 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
● 11 जून (गुरुवार): सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन पत्रों का विक्रय।
● 12 जून (शुक्रवार): सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन दाखिल करना, दोपहर 2:30 बजे प्रत्याशियों की सूची, शाम 4:00 बजे तक दावा-आपत्ति और शाम 4:30 बजे उम्मीदवारों की लिस्ट का प्रकाशन।
● 13 जून (शनिवार): दोपहर 2:00 बजे तक नाम वापसी, जिसके तुरंत बाद फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।
● 14 जून (रविवार) [वोटिंग व रिजल्ट]: सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और तुरंत परिणाम घोषित
कर दिए जाएंगे।

Live Cricket Info


*कोरबा प्रेस क्लब चुनाव का बिगुल बजा: 14 जून को मतदान, उसी दिन आएंगे नतीजे*
Leave a Reply