KORBA NEWS : हाईकोर्ट में मल्टीलेवल पार्किंग मामले में ठेकेदार की याचिका खारिज; निगम ने की थी करीब 3 करोड़ की राशि राजसात

कोरबा,02 दिसम्बर । कोरबा नगर निगम के मल्टीलेवल पार्किंग के मामले में ठेकेदार के खिलाफ की गई कार्यवाही को उच्च न्यायलय ने सही ठहराया है। ठेका कंपनी ने कार्यवाही के खिलाफ उच्च न्यायलय में याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार सुनालिया चौक के पास 15 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। वर्ष 2017 में इसके लिए वर्कआर्डर भी जारी हो गया था। इसका ठेका मेसर्स विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। लेकिन ठेका कंपनी ने वर्ष 2019 तक काम को पूर्ण नहीं किया। जिसके कारण अभी भी पार्किंग का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है। हालांकि बीच में जिला प्रशासन चिल्ड्रन हॉस्पिटल या व्यावसायिक परिसर बनाने के संबंध में योजना बना रहा था। लेकिन इसकी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। अधूरे कामों को पूरा करने ठेका कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया।

 

 

कार्य पूर्ण नहीं होने पर 22 जुलाई को तत्कालीन निगम आयुक्त प्रतिष्ठा मंमगई ने ठेका कंपनी के कार्य को ही निरस्त कर दिया। इसके साथ ही अमानत राशि को भी जब्त करते हुए 1 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश जारी किया।

  अदालत में हंगामा: कथावाचक की पेशी के दौरान मची अफरा–तफरी, पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कीं

इसे ठेकेदार ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। उच्च न्यायलय ने सुनवाई के बाद निर्माण कार्य को लेकर बरती गई प्रशासनिक लापरवाही पर भी नाराजगी जताई थी। लेकिन जब दस्तावेज प्रस्तुत किए गए तो ठेका कंपनी की ही गलती पाई गई। उच्च न्यायालय ने ठेका कंपनी की याचिका को खारिज कर दिया है।

 

ठेका कंपनी की करीब 3 करोड़ की राशि राजसात की गई है। अब नए सिरे से इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम निविदा भी जारी कर चुका है। मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य पिछले 8 साल से अधूरा पड़ा है। करीब 11 करोड़ से अधिक की राशि इसमें खर्च की जा चुकी है। अब इसकी लागत और भी बढ़ सकती है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.