🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणा

आर्यन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

कोरबा 06 सितंबर। आर्यन पब्लिक स्कूल हरदी बाजार में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजा अर्चना संस्था के संस्थापक सदस्य कृष्णमुनि दुबे ने की तत्पश्चात सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

Advertisement Carousel

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजू अजय दुबे ने भी विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने भी विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने भी शिक्षक शिक्षिकाओं को अपनी ओर से सम्मानित किया। सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक एवं आर्यन पब्लिक स्कूल के संस्थापक अजय कुमार दुबे ने सभी को सनातन संस्कृति एवं परंपरा से अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। उनका समाज, एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वर्तमान चुनौती पूर्ण वातावरण में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। क्योंकि देश की दिशा और दशा दोनों बदल चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की शिक्षक शिक्षिकाओं श्रीमती गोदावरी देवांगन, श्रीमती रेवती यादव, श्रीमती झरोखा श्रीवास, श्रीमती खूश्बू, श्रीमती सीमा कटकवार, श्रीमती हेमा महंत, श्रीमती ज्योति यादव, श्रीमती दिव्या साहू,कु वेलिया चन्दा,कु संभवी जायसवाल,कु सुधा,कु नेहा झा एवं छात्र छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button