🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG News:– स्कूल के छात्रों का पुलिस कार्यालय शैक्षणिक भ्रमण, क्लासरूम से बाहर मिली सीख, ASP उमेश कुमार कश्यप ने दिए करियर टिप्स

CG News:– किताबों से बाहर निकलकर छात्रों ने पुलिस की दुनिया को नजदीक से जाना। पुलिस कार्यालय में अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भाव का अनुभव हुआ,ASP उमेश कुमार कश्यप और CSP योगिताबाली खापर्डे ने छात्रों से सीधे संवाद किया। आईएएसआईपीएस की तैयारी को लेकर छात्रों को मिली साफ दिशा और प्रेरणा।

Advertisement Carousel

Janjgir Champa News:– जांजगीरचांपा। डीपीएस स्कूल जांजगीर के छात्रछात्राओं को 6 फरवरी 2026 को शैक्षणिक भ्रमण के तहत पुलिस कार्यालय जांजगीर का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें पढ़ाई के साथसाथ लक्ष्य आधारित तैयारी के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी व्यवहारिक जानकारियां दीं।

मार्गदर्शन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि आईएएस और आईपीएस जैसी सेवाओं की तैयारी के लिए सबसे जरूरी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण है। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन को सफलता की मूल कुंजी बताया। साथ ही विद्यार्थियों को रोजाना अखबार पढ़ने, समसामयिक घटनाओं की जानकारी रखने, एनसीईआरटी पुस्तकों से बुनियादी तैयारी करने और निरंतर लिखित अभ्यास करने की सलाह दी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

  सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और शारीरिक मानसिक अनुशासन को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया।

इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ी है और उन्हें अपने भविष्य को लेकर नई दिशा एवं प्रेरणा मिली है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button