🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग के नवनिर्वाचित महापौर-पार्षदों को दिलाई शपथ

दुर्ग । नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर में 1 मार्च को नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षद गणों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। उपमुख्यमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य व सांसद विजय बघेल के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर श्रीमती अल्का बाघमार को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। महापौर के शपथ ग्रहण के बाद निगम के नवनिर्वाचित 60 पार्षदों ने वार्ड क्रम अनुसार 10-10 के समूह में शपथ ग्रहण किये।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चन्द्राकर, गजेंद्र यादव एवं रिकेश सेन, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सुरेंद्र कौशिक सहित नगर के नागरिक, आईजी आर.जी. गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला, एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और नगरवासी उपस्थित थे।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button