🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा नगर निगम को 15वें वित्त से 36 करोड़ की सौगात

महापौर ने सीएम और डिप्टी सीएम का जताया आभार, महापौर संजू देवी राजपूत बोलीं- “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे”, बदलेगी शहर की तस्वीर….

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

कोरबा. कोरबा नगर निगम को 15वें वित्त आयोग से बड़ी सौगात मिली है। महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और शहर की तस्वीर बदलेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

*महापौर ने जताया आभार*
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इस सौगात के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय विभाग के मंत्री अरुण साव और कोरबा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

महापौर ने कहा, _”उन्होंने जनता व जनप्रतिनिधियों की मांग अनुरूप महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए 15वें वित्त से 36 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है। उक्त स्वीकृत निर्माण कार्यों से कोरबा नगर नए आयाम गढ़ेगा।”_

*”हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे”*
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि _”हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।”_ उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वीकृत राशि से गुणवत्ता पूर्ण काम कराकर कोरबा नगर निगम क्षेत्र को संवारा जाएगा।

  वर्षाकाल पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्तः कोरबा रेंज में एक लाख पौधे होंगे रोपित

*इन कार्यों को मिलेगी गति*
36 करोड़ की स्वीकृत राशि से नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन और स्वच्छता से जुड़े काम कराए जाएंगे। वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य शुरू होंगे।

*शहरवासियों को मिलेगी राहत*
निगम प्रशासन का दावा है कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से जर्जर सड़कों, जलभराव, पेयजल संकट और स्ट्रीट लाइट की समस्या से शहरवासियों को राहत मिलेगी। काम में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button