कोरबाछत्तीसगढ़

वर्षाकाल पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्तः कोरबा रेंज में एक लाख पौधे होंगे रोपित

कोरबा 08 जुलाई। वन परिक्षेत्र कोरबा के अंतर्गत आने वाले बताती क्षेत्र में मानसून सीजन के दौरान व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग द्वारा पहले से चिन्हित भूमि पर व्यवस्थित तरीके से पौधारोपण का कार्य कराया जा रहा है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी मृत्युंजय शर्मा के मार्गदर्शन में विभागीय मैदानी कर्मचारी, वनरक्षक एवं श्रमिक पूरी जिम्मेदारी के साथ पौधारोपण कार्य में जुटे हुए हैं।

अभियान के तहत स्थानीय जलवायु के अनुरूप फलदार, छायादार एवं अन्य उपयोगी प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि भविष्य में क्षेत्र का हरित आवरण मजबूत हो सके और वन्य जीवों को भी अनुकूल वातावरण मिल सके। परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि चिन्हित क्षेत्र में रैनी सीजन के अंतर्गत 1.2 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। इसमें इमारती से लेकर छायादार और फलदार पौधे रोपने का लक्ष्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वन विभाग के अनुसार वर्षाकाल पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से चिन्हित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से पौधे लगाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा पौधों की नियमित निगरानी, सुरक्षा और आवश्यक देखभाल की भी व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक पौधे जीवित रह सकें। वन अधिकारियों ने बताया कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

  अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा.. आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

बताया गया कि पर्यावरण संतुलन के लिए यह कोशिश कारगर साबित होगी। दूसरी ओर पौधरोपण से संबंधित पूरे काम के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमशक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए रोजगार दिया गया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button