🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

कोरबा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 5 चैन माउंटेन, 5 हाईवा समेत 16 वाहन जप्त, आरोपियों के नाम अब भी गुप्त

कोरबा। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाकर 5 चैन माउंटेन, 5 हाईवा, 5 ट्रैक्टर और 1 टीपर वाहन जप्त किए हैं। हालांकि कार्रवाई के बावजूद आरोपियों के नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खनिज विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर अवैध रेत, गिट्टी, मिट्टी और मुरुम के उत्खनन व परिवहन में लगे वाहनों पर कार्रवाई की। बरमपुर क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया, जबकि सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे दो हाईवा पकड़े गए। इन वाहनों को सर्वमंगला चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है।

 

राताखार क्षेत्र में मिट्टी का अवैध परिवहन करते एक टीपर को जप्त किया गया। वहीं जरहा जेल बरमपुर में बिना अनुमति बसाहट समतलीकरण के लिए मिट्टी उत्खनन कराए जाने पर मौके से चार चैन माउंटेन मशीनों को सील किया गया।

 

गेवरा बस्ती में मुरुम का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें कुसमुंडा थाना में रखा गया है। नरईबोध क्षेत्र में ईंट भट्ठे से अवैध ईंट परिवहन करते एक ट्रैक्टर तथा इंदलभाटा तरदा में मिट्टी का अवैध परिवहन करते एक अन्य ट्रैक्टर पर भी कार्रवाई की गई।

  अवैध रेत खनन व परिवहन प्रशासन का शिकंजा तहसीलदार ने की कार्रवाई रेत से भरा 6 ट्रैक्टर किया जब्त

 

इसी तरह उरगा क्षेत्र में मिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर एक चैन माउंटेन और तीन हाईवा को जप्त कर सील किया गया। सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थानों और खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है।

 

प्रशासन का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और राजस्व नुकसान को रोकना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी और आगे भी यह विशेष अभियान लगातार चलाया जाएगा।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button