🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

आरटीआई का आवेदन लगाने पर अधिवक्ता को धमकाया सरपंच पति ने, एफआईआर दर्ज करने की मांग

कोरबा 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ में सूचना का अधिकार अधिनियम प्रभावशील है और लोगों को सरकारी, अर्द्ध सरकारी और पंजीकृत संस्थाओं से प्रमाणिक जानकारी लेने का अधिकार मिला हुआ है। इधर पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के जटगा पंचायत में कामकाज को लेकर सूचना के अधिकार का आवेदन लगाने पर सरपंच पति ने एक अधिवक्ता को धमकाते हुए अभद्रता की। इस मामले की शिकायत चौकी में की गई है। पीडित ने कहा कि उसे जान का खतरा बना हुआ है।

Advertisement Carousel

जानकारी अनुसार 15 सितंबर को प्रार्थी दीपक गुप्ता आरईआई के तहत आवेदन जमा करने पंचायत भवन पहुंचा था। इस दौरान सचिव इंद्रप्रसाद मरकाम और सरपंच पति नारायण मरकाम ने उसके साथ विवाद किया। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। उसे पंचायत परिसर से बाहर निकलने और जान-माल के नुकसान की धमकी दी गई। दीपक ने इस बारे में अपने करीबियों और परिजनों को अवगत कराया। अधिवक्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत जटगा में पंचायत सचिव के द्वारा अवैध रूप से सरपंच पति को शासकीय कुर्सी पर बैठाने की व्यवस्था की गई है। वह खुद ही यहां के कामकाज का संचालन करवा रहा है। जबकि कुछ समय पहले ही शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के किसी भी रिश्तेदार को पंचायत, जनपद और जिला पंचायत में किसी भी काम में हस्तक्षेप नहीं करना है। इन सबसे अलग हटकर जटगा पंचायत में जिस तरीके से कामकाज चल रहा है उससे लगता है कि प्रदेश सरकार का नियम यहां लागू नहीं होता और इसलिए बिल्कुल अलग अंदाज में व्यवस्था चलाई जा रही है। दीपक ने सूचना के अधिकार के आवेदन देने के दौरान पंचायत भवन में हुए तमाशे को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर सरपंच पति और सचिव पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आज ही इस बारे में कोरबा में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  पानी में डूबने से दो लोगों की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसे

अधिवक्ता दीपक गुप्ता ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि इस घटनाक्रम से वह अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उसे आशंका है कि भविष्य में उसके साथ अप्रिय घटना हो सकती है। जानकारी मिली कि सरपंच पति का पहले भी विवादों से नाता रहा है। इसमें आम लोग ही नहीं बल्कि पुलिस भी शामिल है। खबर है कि पिछले वर्ष स्थानीय चौकी के तत्कालीन प्रभारी के साथ भी अभद्रता करने का दुस्साहस किया गया था। प्रभावी कार्रवाई न होने से उसके हौसले मजबूत हो रहे हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button