🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

क्या है बिलासपुर पुलिस का चेतना अभियान, स्कूलों में छात्र छात्राओं को दी गई जानकारी

बिलासपुर। ज़िले में पुलिस द्वारा एक ख़ास अभियान चलाया जा रहा है। इसका नाम है चेतना अभियान और रतनपुर थाना पुलिस के द्वारा छात्र छात्राओं को इसकी जानकारी दी गई।

Advertisement Carousel

असल में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं कोटा SDOP नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल रतनपुर में स्कूली छात्राओं को छात्राओं बच्चियों को चेतना कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसमें पुलिस ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध,गुड टच बेड टच, नशा के विरूद्ध जानकारी, अपराध एवं उसने बचने के उपायो, एटीएम फ्रॉड,साइबर क्राइम,यातायात जागरूकता व छात्राओं के कैरियर से संबंधित विस्तार से जानकारी दिया गया।

चेतना कार्यक्रम के दौरान स्कूल में पेंटिंग, रंगोली एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखा गया था, जिसमें स्कूली छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बच्चियों के उत्साहवर्धन हेतु सामूहिक रूप से वॉलीबॉल नेट, कैरम बोर्ड, शतरंज, पेंटिंग और रंगोली प्रश्नोत्तरी में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चियों को कंपास बॉक्स,पेन दिया गया एवं सभी बच्चों को चाकलेट वितरण किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button