✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़दुर्गलव जिहादहादसा

शराब पार्टी के बाद गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत, थप्पड़ के बाद छत पर मिला बेसुध

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद गर्लफ्रेंड के घर 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान गर्लफ्रेंड ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद युवक छत पर चला गया, जहां कुछ देर बाद वह बेसुध हालत में मिला। मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत दान (28) सोमवार रात अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था। उस समय वहां अंजलीना के अलावा उसकी सहेली निमिषा, उसका बॉयफ्रेंड गौरव और बोरसी की ग्रेसी भी मौजूद थे। सभी ने रात में साथ बैठकर शराब पी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शराब पार्टी में हुआ विवाद

शुरुआती जांच के अनुसार, शराब के नशे में सिद्धांत ने अंजलीना को कथित तौर पर गाली दी। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और अंजलीना ने उसे थप्पड़ मार दिया। विवाद के बाद सिद्धांत गुस्से में घर की छत पर चला गया।

कुछ देर बाद अंजलीना उसे देखने छत पर पहुंची तो सिद्धांत वहां बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। उसने युवक को होश में लाने की कोशिश की और CPR भी दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद घर में मौजूद लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

  तेज बारिश के बीच उत्साह से निकली स्वतंत्रता दौड़, सद्भावना एवं एकता का दिया संदेश

शादी की तैयारी कर रहे थे दोनों

बताया जा रहा है कि सिद्धांत और अंजलीना की जल्द शादी होने वाली थी। सिद्धांत पहले निजी नौकरी करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। वहीं अंजलीना नर्सिंग की छात्रा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button