✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकलाकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजव्यक्तित्वशिक्षासमीक्षा

सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’

कोरबा, 19 सितम्बर 2026/ राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में ‘सेवा से संकल्प अभियान 2026’ के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में  मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा  का आयोजन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों में सेवा भावना, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति संकल्प की भावना को सुदृढ़ करना है। जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, जागरूकता गतिविधियां तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

जिला प्रशासन  एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों, प्रधानपाठकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने तथा विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

आयोजित गतिविधियों के तहत 18 सितम्बर 2026 को जिले के 2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 1,07,645 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज की। इसी प्रकार 19 सितम्बर 2026 को कुल 2034 स्कूलों में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 27,278 विद्यार्थी शामिल हुए।  19 सितम्बर को  2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी में 9,847 पालकों ने सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

  विष्णु भैया की पहल पर छत्तीसगढ़ में 350 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, Valency International स्थापित करेगा Agro & Food Processing Hub

जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग द्वारा ‘सेवा से संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समुदाय से निरंतर सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button