देश-दुनियाराजकाजराजनीतिसमस्या

ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने बंद की तेल पाइपलाइन, ईरान पर शक

अदन। सऊदी अरब ने तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमले के बाद पूर्व-पश्चिम पाइपलाइन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हमलों की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि संभवतः ईरान इसके लिए जिम्मेदार है। वहीं, बगदाद और रियाद दोनों का कहना है कि यह हमला इराक से हुआ था, जहां ईरान समर्थित मिलिशिया सक्रिय हैं। इराक के प्रधानमंत्री और सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ अली अल-जैदी ने शनिवार को मैसान आपरेशंस कमांडर को बर्खास्त कर दिया। हमले मैसान प्रांत से किए गए थे। साथ ही, ड्रोन हमलों के लांचिंग पैड की खोज की संयुक्त जांच के ईरान के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। सऊदी अरब ने भी इराकी प्रधानमंत्री के अनुरोध के बाद अब तक जवाबी कार्रवाई नहीं की है।

लाल सागर पर हूती मजबूत कर रहे पकड़

यमन के लाल सागर तट पर हूती मजबूत बढ़त बना रहे है। यह ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सीधे निर्देश पर हो रहा है। दो ईरानी सूत्रों के अनुसार, ईरान ने पिछले सप्ताह उनको सऊदी पर हमले तेज करने के लिए कहा था और मदद के लिए अधिक धन, हथियार और अधिकारियों का वादा किया था। इस बीच, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि पहले से घोषित प्रतिबंध के अधीन सऊदी जहाजों को छोड़कर सभी जहाजों के लिए समुद्री आवागमन सुरक्षित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  'दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां' ब्रेल पुस्तक का हुआ विमोचन

हूती हमले से बचाने में अमेरिका सीधे हस्तक्षेप नहीं करेगा

वाशिंगटन इस दुविधा में है कि क्या वह सऊदी अरब को हूती से लड़ने में मदद करे, जिससे युद्ध के और अधिक फैलने का खतरा है। तीन सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब के वास्तविक शासक, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने गुरुवार को ट्रंप को फोन किया और हूती से लड़ने में सैन्य सहायता मांगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button