🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

//सफलता की कहानी//- महतारी वंदन से राधिका के सपनों को मिल रहा सहारा, परिवार की जरूरतें हो रहीं पूरी

विष्णु भैया की सरकार महिलाओं की जरूरतों और सम्मान का रख रही ध्यान, राधिका ने जताया आभार

Advertisement Carousel

कोरबा 03 सितंबर 2026/ कोरबा शहर के पोड़ीबहार निवासी श्रीमती राधिका महंत के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार की जरूरतों को पूरा करने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का मजबूत आधार बन गई है। योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि की 31वीं किश्त भी उनके बैंक खाते में पहुंच चुकी है। नियमित रूप से मिलने वाली इस राशि का उपयोग राधिका अपने परिवार की आवश्यकताओं, विशेषकर बच्चे की पढ़ाई और पोषण से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राधिका बताती हैं कि घर-परिवार चलाते समय छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कई बार अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होती है। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वह अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार इस राशि को खर्च करती हैं। बच्चे के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने से लेकर उसके पोषण और घर की जरूरी वस्तुओं पर भी वह इस राशि का उपयोग करती हैं। इससे परिवार के बजट पर अतिरिक्त दबाव कम होता है और आवश्यक खर्च समय पर पूरे हो जाते हैं।

उनका कहना है कि योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि राशि नियमित रूप से उनके खाते में आती है। इससे उन्हें अपने खर्चों को लेकर स्वयं निर्णय लेने का अवसर मिला है। अब परिवार की जरूरत के अनुसार राशि का बेहतर प्रबंधन कर पाती हैं और अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहने की मजबूरी कम हुई है। आर्थिक रूप से मिली इस मजबूती ने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।

  पहली ही बारिश में नगर निगम के जल निकासी के दावों की खुली पोल, सड़कें बनीं सरोवर

राधिका महंत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहती हैं कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना बहुत अच्छा कदम है। उन्होंने कहा, “विष्णु भैया की सरकार महिलाओं की जरूरतों और सम्मान का ध्यान रख रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हमारे लिए बहुत उपयोगी है। इससे बच्चे की पढ़ाई, पोषण और घर की जरूरी चीजों पर खर्च करने में मदद मिलती है।”

राधिका के लिए हर माह खाते में आने वाली यह राशि परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें आर्थिक निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी दे रही है। योजना से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल महिलाओं को अपने परिवार की आवश्यकताओं में सहभागी बनने और स्वयं के छोटे-बड़े खर्चों के लिए अधिक सक्षम बना रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का यह एक सकारात्मक उदाहरण है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का संबल भी मिल रहा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button