आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

कोरबा, 24 सितंबर 2026/ नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रातः 08 बजे अटल परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान अटल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

विशेष स्वच्छता अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राजपूत ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर पार्षद श्री संतोष निराला, एल्डरमैन श्री आनंद चौकसे, श्री अभिषेक सिंह एवं श्री राजेंद्र साहू, उप अभियंता तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अभियान के दौरान परिसर में जमा कचरे एवं अनावश्यक रूप से उगी घास-फूस आदि की सफाई की गई तथा परिसर को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसके लिए नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा स्वच्छता, जनभागीदारी एवं बेहतर नागरिक सुविधाओं के प्रति निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वच्छ और सुंदर दीपका के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

  रिश्वतखोर पटवारी अनिकेत साव सस्पेंड किसान ने 10 परसेंट ब्याज लेकर घूस की रकम दी पुरानी फाइलों की होगी जांच

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button