🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़पॉवर सेक्टरराजकाजसमस्यासुरक्षा

इलेक्ट्रिकल खराबी से एनटीपीसी कोरबा की सातों इकाइयां बंद, बिजली उत्पादन ठप्प

कोरबा 05 सितम्बर। जिले में स्थित एनटीपीसी कोरबा पावर प्लांट की सभी सातों उत्पादन इकाइयां इलेक्ट्रिकल खराबी के चलते बंद हो गई हैं। शनिवार सुबह तक बंद इकाइयों को दोबारा चालू नहीं किया जा सका था। प्लांट की सभी इकाइयों के ट्रिप होने से बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों में बिजली आपूर्ति पर भी पड़ने की बात सामने आई है।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा ब्रेकर की जांच के दौरान प्लांट में इलेक्ट्रिकल खराबी सामने आई। इसके बाद एनटीपीसी कोरबा की सभी सातों इकाइयां एक साथ ट्रिप हो गईं। इससे संयंत्र में बिजली उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फिलहाल बंद इकाइयों को बहाल करने का काम तेजी से जारी है। अधिकारियों के मुताबिक इकाइयों को एक-एक कर दोबारा चालू किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक सभी इकाइयों को चालू करने की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। एनटीपीसी कोरबा की कुल स्थापित क्षमता करीब 2,600 मेगावाट है। संयंत्र में 500 मेगावाट की चार इकाइयां और 200 मेगावाट की तीन इकाइयां शामिल हैं। सभी इकाइयों के बंद होने से इतने बड़े स्तर पर बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है।

  राताखार दर्री मार्ग पर दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रक में लगाई आग पुलिस पहुची मौके पर देखिये वीडियो ….

इस संबंध में शनिवार सुबह एनटीपीसी कोरबा की जनसंपर्क अधिकारी उषा घोष से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि बंद इकाइयों को सुधारने और बहाल करने का कार्य जारी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button