देश-दुनियानईदिल्ली

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, राहुल गांधी और विपक्ष की याचिका पर टिकीं सबकी नजरें

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा अन्य विपक्षी नेताओं की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर 15 अक्टूबर की वाद सूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

याचिकाकर्ताओं ने एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में किए गए बदलावों और नामों को हटाने की स्वतंत्र जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तकनीकी विशेषज्ञों वाली समिति गठित करने की मांग की है। याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि किसी मतदाता का नाम बिना नोटिस और सुनवाई का उचित अवसर दिए नहीं हटाया जाए।

विपक्षी नेताओं ने मामले के निपटारे तक एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने की अंतरिम मांग भी की है। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button