देश-दुनियानईदिल्ली

15 घंटे के भीतर बदलेगा 23 राज्यों का मौसम, पहाड़ों पर भूस्खलन की चेतावनी; अरुणाचल में भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अनुमान है। वहीं, अगले 15 घंटे में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 23 राज्यों में मूसलाधार हो सकती है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। असम-मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में गरज-चमक और बिजली कड़कने की भी संभावना है। वहीं कई पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की आशंका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दक्षिण भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति वाली हवाओं का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं।

  मैंगलोर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स यूनिट में धमाका, एक व्यक्ति की मौत; आठ घायल

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button