देश-दुनियानईदिल्ली

विपक्ष बनाम सीईसी ज्ञानेश कुमार: आज फिर सड़कों पर उतरेगा इंडी गठबंधन, राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी आज फिर सड़कों पर उतरने वाले हैं। योजना के मुताबिक सांसद संसद भवन परिसर में इकट्ठा होंगे और वहां से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की मांग कर रहे हैं। वे राष्ट्रपति को एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों से अवगत कराना चाहते हैं। साथ ही ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी रखेंगे।

ममता-अखिलेश और तेजस्वी-उद्धव को राहुल ने मिलाया फोन

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

राष्ट्रपति भवन की ओर से विपक्षी नेताओं को मुलाकात का अभी कोई समय नहीं दिया गया है मगर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और उद्धव ठाकरे जैसे आईएनडीआईए गठबंधन के शीर्ष नेताओं को इसके लिए दिल्ली बुलाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विपक्ष ने एलान किया है कि राष्ट्रपति से मुलाकात का समय नहीं मिला तो विपक्षी सांसद शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। समझा जाता है कि विपक्षी गठबंधन के नेताओं की राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए राहुल गांधी ने गुरूवार को विशेष रूप से फोन कर इन वरिष्ठ नेताओं से आने का आग्रह किया।

  100 हफ्तों की जंग… नशे के जाल से करोड़ों सपनों को बचाने की चुनौती

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button