देश-दुनिया

सुपरमार्केटों के फ्रिजों का तापमान रातोंरात बढ़ाया और लगा दी आग… फ्रांस में बड़ा साइबर अटैक

पेरिस। फ्रांस में बड़ा साइबर हमला हुआ है। लेकिन यह हमला अलग इस लिहाज से है कि हैकरों ने फ्रांस के कई सुपरमार्केटों के फ्रिजों का तापमान रातोंरात बढ़ाकर 50 डिग्री सेल्सियस (122 डिग्री फारेनहाइट) तक कर दिया। देशभर के कई सौ स्टोरों में आग लगने और खाद्य पदार्थों के खराब होने की घटनाएं हुईं।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

पेरिस अभियोजक कार्यालय ने कहा कि बड़े पैमाने पर हुए इस हमले का असर ‘फ्रांस के कई बड़े खाद्य खुदरा विक्रेताओं के जुड़े हुए रेफ्रिजरेटरों पर पड़ रहा है।’ कार्यालय ने बताया कि नुकसान में खाद्य पदार्थों का खराब होना और आग लगना शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रधानमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्तियां लेकोर्नू ने देश की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी एएनएसएसआई को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। उनके कार्यालय के अनुसार फ्रांस ‘अपने यूरोपीय समकक्षों के साथ तालमेल कर रहा है, क्योंकि दूसरे देश भी प्रभावित हो सकते हैं।’ खुदरा कंपनी इंटरमार्शे की मालिक ले मूसकेतैर ने कहा कि उसके करीब 150 स्टोर इस हमले की चपेट में आए। इन स्टोरों के फ्रिजों का तापमान छह घंटे तक 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा रहा। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी जोखिम से बचने के लिए सारा खाद्य पदार्थ फेंक दिया गया।

  CRPF की कोबरा यूनिट की पहली महिला IG बनीं संजुक्ता परासर, 2006 बैच की हैं आईपीएस अधिकारी

कोऑपरेटिव यू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डोमिनिक शेल्शे ने भी कहा कि उनका सुपरमार्केट इस हमले की चपेट में आया है। फ्रांस के लोगों की खाद्य आपूर्ति के लिए जरूरी उपकरणों को निशाना बनाना बेहद गंभीर और अभूतपूर्व है। उनके 80 सुपरमार्केट प्रभावित हुए हैं, लेकिन उसके छह हजार स्टोरों में से अधिकांश पर इसका असर नहीं पड़ा।

नीदरलैंड में सुरक्षा संबंधी समस्या

नीदरलैंड की सबसे बड़ी सुपरमार्केट शृंखला अल्बर्ट हाइजन का संचालन करने वाली और अमेरिका में भी बड़े पैमाने पर कारोबार करने वाली कंपनी अहोल्ड डेलहाइज ने कहा कि उसके नेटवर्क में भी सुरक्षा संबंधी समस्या आई है। कंपनी ने सुरक्षा के लिए कई सिस्टम बंद कर दिए हैं। कंपनी के स्मार्टफोन एप ने ग्राहकों को बताया कि साइबर सुरक्षा संबंधी घटना के कारण वह किराने का सामान पहुंचाने में असमर्थ है। अल्बर्ट हाइजन की बिक्री में आनलाइन आर्डर की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button