🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारसंगठन

गौ धाम कनबेरी में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा


कोरबा 02 सितम्बर। श्री अग्रसेन गौ धाम कनबेरी में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर गौ धाम को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। दिनभर धार्मिक आयोजनों के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी।

Advertisement Carousel

श्री अग्रसेन गौ धाम में सुबह पूजा से लेकर शाम तक होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे गौ गोपाल जी के विशेष श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना से होगी। दोपहर 3 से 5 बजे तक सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। शाम 5 बजे आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। मटकी में 500 रुपए नकद और चॉकलेट रखी जाएगी। मटकी फोड़ने वाले प्रतिभागी को 500 रुपए पुरस्कार मिलेगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे दूध-दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। इसके विजेता को 2100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। शाम 7 बजे भव्य आरती, केक कटिंग और गौ गोपाल जी का फलों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लड्डू गोपाल का झूला और माखन प्रसाद रहेगा आकर्षण
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का आकर्षक झूला सजाया जाएगा। मिट्टी के पात्र में माखन प्रसाद, फल-मिठाई और श्रद्धालुओं के लिए नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। फल एवं मिठाई का भोग अर्पित करने वाले श्रद्धालुओं से पूर्व सूचना देने का आग्रह किया गया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button