Big newsदेश-दुनियाप्रेरणा

केरलम के ब्रेन डेड सैनिक के अंगों से सात लोगों को मिली नई जिंदगी, सीएम सतीशन ने जताई संवेदना

तिरुवनंतपुरम। केरलम में एक ब्रेन डेड सैनिक के अंगों से सात लोगों को नई जिंदगी मिली है। इसे लेकर मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने शनिवार को कोल्लम के 30 वर्षीय सैनिक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सतीशन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में देश की सेवा कर चुके सैनिक राहुल राजीव के अंगों को उनकी मृत्यु के बाद केरल राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (के-सोट्टो) के माध्यम से दान कर दिया गया।

उन्होंने अंगों के प्रत्यारोपण के लिए समय पर परिवहन सुनिश्चित करने के लिए तिरुअनंतपुरम से तिरुवल्ला तक ग्रीन कारिडोर की त्वरित सुविधा प्रदान करने के लिए केरलम पुलिस की भी प्रशंसा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “राहुल की करुणा की विरासत केरलम को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।” के-सोट्टो केरलम में मानव अंग और ऊतक दान एवं प्रत्यारोपण गतिविधियों के विनियमन, समन्वय और पर्यवेक्षण के लिए राज्य सरकार का सर्वोच्च संगठन है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button