🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsCrimeIAS/IPSKORBA

SECL सुराकछार खदान में बड़ी चोरी: बाउंड्रीवाल फांदकर घुसे 10-15 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर काट ले गए कॉपर केबल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL सुराकछार खदान की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 13 और 14 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे 10 से 15 अज्ञात लोग बाउंड्रीवाल फांदकर खदान परिसर में दाखिल हुए। आरोप है कि बदमाशों ने वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद खदान की चालू लाइन से करीब 30 से 40 मीटर कॉपर केबल काटकर फरार हो गए।

Advertisement Carousel

चोरी किए गए कॉपर केबल की अनुमानित कीमत करीब 50 से 55 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की शिकायत मिलने के बाद बांकी मोंगरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को पकड़ लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बाउंड्रीवाल फांदकर खदान में घुसे बदमाश

जानकारी के मुताबिक, घटना 13-14 सितंबर की रात सुराकछार खदान के 3-4 इंकलाइन क्षेत्र में हुई। रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच बड़ी संख्या में लोग खदान परिसर में दाखिल हुए। आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा गार्ड को डराया-धमकाया और उसके साथ मारपीट की।

इसके बाद आरोपियों ने खदान की चालू लाइन से कॉपर केबल काटना शुरू किया। बदमाश करीब 30 से 40 मीटर केबल काटकर अपने साथ ले गए।

  राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा

घटना की शिकायत के बाद बांकी मोंगरा पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई में कुल 10 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें 7 नाबालिग बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद सुधार गृह भेजा गया, जबकि बालिग आरोपियों को न्यायालय के आदेश के बाद जेल दाखिल कराया गया।

SECL की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना ने SECL खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आधी रात को 10 से 15 लोगों का बाउंड्रीवाल फांदकर खदान परिसर में दाखिल होना, सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करना और फिर चालू लाइन से बड़ी मात्रा में कॉपर केबल काटकर ले जाना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक की ओर इशारा करता है।

अब सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग खदान परिसर तक कैसे पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? खदान जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जरूरत महसूस की जा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button