🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsCrimeIAS/IPSRaipur

सड़क पर गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने की कोशिश: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने सड़क पर अपनी गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। महिला का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है।

Advertisement Carousel

पीड़िता की पहचान राजकुमारी साहू के रूप में

पीड़ित महिला की पहचान राजकुमारी साहू के रूप में हुई है। वह आरंग की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, राजकुमारी और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। शादी के बाद महिला अपने ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी ने महिला पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आग की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाई और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मेकाहारा अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल दही हांडी उत्सव में हुए सम्मिलित

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद है। फिलहाल वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस प्रेम संबंध सहित घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button