देश-दुनिया

कार पर ’12 लाख का गधा’ लिखकर धरने पर बैठा परिवार, कंपनी ने वापस ली गाड़ी

जयपुर। राजस्थान के अलवर में मंगलवार को एक परिवार टाटा कार के शोरूम के बाहर धरने पर बैठ गया। परिवार के मुखिया दीपक शर्मा ने अपनी कार पर लिखा, ‘टाटा की कार खरीदने से बढ़िया है गधा खरीद लेना, वजन तौलने के तो काम आएगा। टाटा क्लासिक मोटर्स से मैंने यह गधा 12 लाख रुपये में खरीदा था।’

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

अलवर जिले में उपखंड अधिकारी कार्यालय में कार्यरत दीपक शर्मा मंगलवार को परिवार सहित धरने पर बैठे तो हरकत में आए कंपनी प्रशासन ने उनसे बातचीत की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोपहर में कंपनी ने उनकी कार वापस ले ली और 12 लाख रुपये का चेक दे दिया। समझौता होने पर दीपक ने अपना धरना समाप्त कर दिया। दीपक ने कहा, उन्होंने जब से यह कार खरीदी, तब से लगातार समस्याएं आती रहीं हैं। कभी बैटरी खराब हुई तो कभी एसी और अन्य समस्याएं हुईं। कई बार शोरूम एवं कंपनी में शिकायत की गई, सुधार कार्य भी हुआ, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। दीपक ने बताया कि उन्होंने 12 सितंबर, 2023 में अलवर में 12 लाख रुपये में टाटा टियागो कार खरीदी थी।

  बाल विवाह रोकने में भारत के प्रयासों की UN ने की तारीफ, बताया मिसाल

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button