देश-दुनियानईदिल्ली

फ्लाईदुबई घटना: भारतीय पायलट स्मित मच्छार को सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार देगा इजरायल, राष्ट्रपति इसाक ने की घोषणा

नई दिल्ली। फ्लाईदुबई की उड़ान में बड़ी घटना नाकाम करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को इजरायल सम्मानित करेगा। इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने गुरुवार को घोषणा की कि मच्छर को सिविल हीरोइज्म के लिए प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड दिया जाएगा। अभी स्मित मच्छर अस्पताल में हैं और अपना इलाज करा रहे हैं। हर्जोग ने यरुशलम में छह इजरायली यात्रियों को यह पुरस्कार देते हुए मच्छर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज जिन इजरायली हीरो को हम सम्मानित कर रहे हैं, उनके साथ हम भारत के कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उनकी बहादुरी, साहस और प्रोफेशनलिज्म ने इस आपदा को रोकने में मदद की। जब वे स्वस्थ हो जाएंगे, तो मुझे इजरायल की जनता की ओर से उन्हें यह पुरस्कार देने का सम्मान मिलेगा।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

पिछले सप्ताह फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 (तेल अवीव के लिए) में को-पायलट हमाम अल-हम्मामी (ओमानी नागरिक) ने कैप्टन मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला किया और विमान का नियंत्रण लेने की कोशिश की। लेकिन मच्छर की सूझबूझ और बहादुरी से 180 लोगों की जान बच गई। अंत में सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  दो बजे के बाद मिलने जाएंगे’, आज फिर CJI से मुलाकात की मांग सकती है कांग्रेस; विरोध प्रदर्शन की भी तैयारी

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button