कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

//सेवा की कहानी//- डीएमएफ से कोरबा में मजबूत हो रही अधोसंरचना, जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण से बढ़ रही बुनियादी सुविधाएं’

प्रशासन ने बदली तानाखार स्कूल की तस्वीर, 45 साल पुराने भवन से मिली मुक्ति, तानाखार के बच्चों को मिला सुरक्षित पढ़ाई का माहौल’
नए भवन में लौटी पढ़ाई की रौनक, बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या और शैक्षणिक सुविधाएं, शाला परिवार ने जताया आभार

कोरबा 25 सितंबर 2026/ दूरस्थ अंचलों में विकास की सुविधाएं पहुचांने के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास मद से किए जा रहे कार्याे का असर ग्रामीण क्षेत्रों में परिलक्षित हो रहा। जिले के  पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत तानाखार में डीएमएफ मद से शिक्षा के लिए एक नई शुरुआत हुई है। करीब 45 वर्ष पुराने जर्जर माध्यमिक शाला भवन की जगह अब जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से निर्मित नया शैक्षणिक भवन बच्चों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर अध्ययन का वातावरण दे रहा है। नए भवन में विद्यालय का संचालन शुरू होने के साथ बच्चों में उत्साह बढ़ा है और पालकों को भी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलने की खुशी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुराना विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, दीवारों में दरारें थीं और फर्श में सीलन बनी रहती थी। ऐसी परिस्थितियों में बच्चों के लिए कक्षा में एकाग्र होकर पढ़ाई करना कठिन होता था। विद्यालय में लंबे समय से 200 से अधिक विद्यार्थियों की दर्ज संख्या रही है। भवन की स्थिति को देखते हुए शाला स्टॉफ और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा नए भवन की मांग लगातार रखी जा रही थी।

जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और उनके अध्ययन के अनुकूल वातावरण की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए लगभग दो वर्ष पूर्व डीएमएफ मद से नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति दी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब माध्यमिक शाला नए भवन में संचालित हो रही है। विद्यालय परिसर में कक्षाओं के साथ स्टाफ रूम, प्रधानपाठक कार्यालय, हॉल, खेल मैदान, बाउंड्रीवाल, शौचालय और किचन शेड जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों और शिक्षकों को विद्यालयीन गतिविधियों के लिए व्यवस्थित वातावरण मिला है।

  खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

प्रधानपाठक श्रीमती जयन्ती सिरसो बताती हैं, “पुराने भवन में बरसात के समय छत से पानी टपकता था और दीवारों में दरारें व फर्श में सीलन की समस्या रहती थी। बच्चों को ऐसी स्थिति में पढ़ाना चुनौतीपूर्ण होता था। नए भवन में पर्याप्त और व्यवस्थित कक्षाएं मिली हैं। स्टाफ रूम, प्रधानपाठक कार्यालय, हॉल, शौचालय, किचन शेड और खेल मैदान जैसी सुविधाओं से विद्यालय की पूरी व्यवस्था बेहतर हुई है। बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है और पालक भी अब विद्यालय की सुविधाओं को देखकर संतुष्ट हैं। विद्यालय की दर्ज संख्या में भी वृद्धि हुई है और पर्याप्त शिक्षकों के साथ पढ़ाई का स्तर बेहतर हुआ है।”

नए भवन में पहुंचने के बाद विद्यार्थियों के लिए विद्यालय आना अधिक सुखद हो गया है। कक्षाओं में बेहतर वातावरण मिलने से वे पढ़ाई के साथ खेल और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, प्रधानपाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी नए भवन को विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण सुविधा मानते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ के माध्यम से जिले के विकास के लिए निरंतर अधोसंरचना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, आश्रम-छात्रावासों, पुल-पुलिया, सड़कों सहित विभिन्न आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से कोरबा जिले को उपलब्ध संसाधनों का उपयोग क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों में किया जा रहा है।

तानाखार माध्यमिक शाला के शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्रधानपाठक, समस्त स्टॉफ और विद्यार्थियों ने नया भवन उपलब्ध कराने तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button