✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकोरबाछत्तीसगढ़

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्तकोरबा 03 जुलाई 2026/
जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के संदिग्ध स्थानों भैसामुडा, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी, सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पाली, ढुकुपथरा, बाल्को, कसनिया, कटघोरा, उरगा, पताढ़ी सहित अन्य स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

जिस दौरान रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 04 ट्रेक्टर, 02 टीपर, 01 जेसीबी, लाल ईट का अवैध परिवहन करते हुए 01 टीपर व निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुये 01 हाईवा को राताखार, पाली, पताढ़ी, हरदीबाजार, जेंजरा से जप्त कर कर थाना पाली, थाना सिविल लाईन रामपुर, थाना हरदीबाजार, खनिज जॉच नाका उरगा, खनिज जॉच नाका कटघोरा की अभिरक्षा में रखा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़. गौण खनिज नियम 2015 और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button