
कोरबा। जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। बालकों थाना क्षेत्र के बेलाकछार बस्ती के पास गांव के बाहर जंगल में एक ही फंदे पर दो युवकों की लाश लटकती हुई मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही बस्ती के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने सुबह जंगल की ओर जाने के दौरान पेड़ पर फंदे से लटकते हुए दोनों शवों को देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बालकों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस द्वारा शवों को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। दोनों युवकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Live Cricket Info


Leave a Reply