
कोरबा निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की दूसरी किस्त अब तक जारी नहीं होने से गरीब और जरूरतमंद हितग्राही भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। योजना के तहत मकान निर्माण शुरू करने वाले कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपना निर्माण कार्य बीच में ही रोकने को मजबूर हो गए हैं।
हितग्राहियों का कहना है कि पहली किस्त मिलने के बाद उन्होंने किसी तरह मकान की नींव और प्रारंभिक निर्माण कार्य पूरा किया, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिलने से काम ठप पड़ गया है। अधूरे मकानों में रहना या किराए के मकानों में रहने की मजबूरी के कारण उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो रही है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस गंभीर समस्या को लेकर न तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी कोई ठोस पहल कर रहे हैं। लगातार देरी के कारण आम जनता में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
हितग्राहियों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की लंबित दूसरी किस्त जारी की जाए, ताकि गरीब परिवारों का मकान निर्माण कार्य पूरा हो सके और उन्हें राहत मिल सके।

Live Cricket Info


Leave a Reply